हाथी ने तीन लोगों को कुचलकर मार डाला

लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में हाथी ने तीन लोगों को मार डाला . यह घटना सोमवार की सुबह हुई है. मरने वालों में दो महिला और एक पुरुष शामिल हैं.घटना भंडारा थाना के अखिलेश्वर शिवधाम के पीछे स्थित एक गांव की है. इस घटना को लेकर गांव वालों में चीख-पुकार मच गयी है. हाथियों के डर से लोगों अपने अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण ले रहे हैं

जंगली हाथियों के गांव में घूसने की सूचना पर वन विभाग मौके पर पहुंचती है. मृतक के परिजनों को तत्काल थोड़ी सहायता राशि देकर मुआवजा देने की बात कहती है और चली जाती है. वन विभाग हाथियों को भगाने के लिए थोड़ी बहुत पहल भी करते हैं, लेकिन विभाग या सरकार की तरफ से हाथियों की समस्या को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा सके है. यही नतीजा है कि आए दिन ग्रामीण अपनी जान गंवा रहे हैं. ऐसे में ग्रामीणों को भी सजग रहने की जरूरत है. साथ ही विभाग को इस समस्या से निजात पाने के लिए उपाय करने की जरूरत है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top