सोनारी में शाही स्नान के बाद मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया जलाभिषेक

जमशेदपुर। झारखंड सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता ने शनिवार की सुबह सोनारी दोमुहानी में शाही स्नान करने के बाद शिव पूजन की और जलाभिषेक किया। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिये भोग की भी व्यवस्था की गयी थी। उन्होंने लोगों के बीच भोग भी बांटे, मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुये थे।

शनिवार की देर शाम जया किशोरी जी की ओर से कथा का वाचक किया जायेगा। इसके पहले आस्था का महासंगम कार्यक्रम में पंडित शास्त्री जी के नेतृत्व में शिव पूजन और जलाभिषेक किया गया। मौके पर दोमुहानी में लोगों की भीड़ देखते ही बन रही थी। पूरा माहौल ही शिवमय हो गया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top