पिस्कानगड़ी के कई गांवों में हाथियों ने मचाया उत्पात, कई घरों को किया क्षतिग्रस्त

रांची। पिस्कानगड़ी क्षेत्र के हरही सहित आस पास गांवों में हाथियों के उत्पात से रात भर ग्रामीण परेशान रहे। रात के समय हाथियों के गांव में आ जाने से ग्रामीण परेशान रहे और रात भर जागकर बिताए। हरही गांव में रात्री 8 बजे अचानक भोजन की खोज में तीन जंगली हाथियों ने जमकर आतंक मचाया। गांव के कर्ई घरों में तोड़फोड़ कर घरों के अंदर रखें धान चावल को खा गये। हाथी के आने की सूचना ग्रामीण रात भर मोबाइल से एक दूसरे को देते रहे। गांव के युवाओं की टोली ने मशाल और हल्ला कर इन हाथियों को भागा दिया। लेकिन कुछ देर बाद फिर लगातार हाथी गांव में घुसते रहे। हाथी के आने जाने का सिलसिला रात भर चलता रहा। गांव वाले हाथी भगाते कुछ देर बाद हाथी अपने साथियों के साथ आता और फिर उत्पात मचाता। उसके बाद हाथी फिर से भगाने के बाद चला जाता। इस भय से भयभीत होकर गांव के लोग रात जाग कर बिताये। गांव के बुजुर्ग और युवाओं का दल गांव की जान माल की रक्षा करने रात भर जुटे रहे। हाथियों ने हरही गांव के निवासी अनुज कुजूर और मनोज शाही के घर को तोड़कर धान खा गये। वहीं मनोरथ शाही खेत लगे स्वीटकोर्न की खेती को तहस नहस कर दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top