जमशेदपुर: पुराने कोर्ट परिसर में फर्जी एफिडेविट रैकेट का खुलासा, वकीलों ने कार्रवाई की अपील की।

जमशेदपुर में फर्जी एफिडेविट का मामला उजागर

जमशेदपुर के पुराना कोर्ट कैंपस क्षेत्र में एक फोटोकॉपी दुकान में कथित रूप से फर्जी एफिडेविट तैयार करने का मामला सामने आया है। इस मामले का खुलासा अधिवक्ताओं के एक समूह ने किया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। अधिवक्ताओं ने आरोपी दुकान संचालकों को पकड़कर बार काउंसिल के अधिकारियों के समक्ष पेश किया और इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

फोटोकॉपी दुकानों में संदिग्ध गतिविधियाँ

मिली जानकारी के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय और परिवहन विभाग की बाउंड्री के निकट कुछ फोटोकॉपी दुकानों में लंबे समय से संदिग्ध तरीके से एफिडेविट बनाए जा रहे थे। यह मामला तब सामने आया जब एक व्यक्ति के पास कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज पाए गए। इसके बाद कुछ अधिवक्ताओं ने संबंधित दुकान पर पहुचकर वहां मौजूद कागजात की जांच की। जांच के दौरान कई अवैध और संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए। अधिवक्ताओं का आरोप है कि बिना सही कानूनी प्रक्रिया के एफिडेविट तैयार किए जा रहे थे, जिससे सरकारी दस्तावेजों की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिन्ह लग रहा है।

मौके पर कन्हैया सत्तू नामक दुकान संचालक को भी पकड़कर पूछताछ की गई। अधिवक्ताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की आवश्यकता बताई है। फिलहाल, संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई की योजना बनाई जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top