पानी टंकी फैक्ट्री में लगी भीषण आग

रांची | अनगड़ा थाना क्षेत्र के बेरवारी स्थित जेके पॉली पानी टंकी फैक्ट्री में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गयी. आग की लपटें इतनी तेज थी कि धुंआ दूर से ही नजर आ रहा था. आगलगी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी.  घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी. इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया गया. पानी टंकी बनाने वाली फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. इस अगलगी की घटना में कितना का नुकसान हुआ है. इसका सही पता आकलन के बाद ही चल पायेगा.

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top