दिवार तोड़ते हुए घर के अंदर घुस गई फोर्ड कार, भोजन कर रही बच्ची की मौत

कोलकाता से नेतरहाट घूमने जा रहे थे पर्यटक, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

लोहरदगा। कोलकाता से नेतरहाट घूमने जा रहे पर्यटकों से भरी कार आज सुबह अनियंत्रित होकर सीधे एक घर में जा घुसी। जिसकी चपेट में आने से घर के अंदर ही बच्ची की मौत हो गई। यह घटना भंडरा थाना क्षेत्र के कोटा गांव की है। इस दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने भंडरा-बेड़ो मुख्य पथ को कोटा गांव के समीप सड़क जाम कर दिया है। बताया जाता है कि कोलकाता से भंडरा के रास्ते नेतरहाट जा रही फोर्ड कंपनी की कार संख्या एमएच 01एएक्स-0651 अनियंत्रित होकर मिट्टी के घर के दीवार को तोड़ते हुए सीधे अंदर जा घुसी। और घर के अंदर भोजन कर रही बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उस बच्ची की मौत मौके पर हीं हो गई। जबकि कार में सवार घायलों को तत्काल इलाज के लिए भंडरा थाना पुलिस की टीम अस्पताल पहुंचाया। इधर बच्ची की मौत से आक्राशित लोगों द्वारा सड़क जाम कर देने के बाद भंडरा-बेड़ो मुख्य पथ पर आवागमन ठप पड़ गया। जाम स्थल पर पहुंच कर भंडरा पुलिस की ओर से लोगों को समझा गया। लेकिन ग्रामीण जाम हटाने को तैयार नहीं थे। जिला प्रशासन के अधिकारियों और पुलिस के द्वारा घंटों समझाने-बुझाने के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया। जिसके बाद सड़क पर आवागमन सामान्य हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top