जवाहर नवोदय विद्यालय में अंदर प्रवेश किया कोरोना, पांच बच्चे संक्रमित

गिरिडीह। गांडेय स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के पांच बच्चे कोरोना संक्रमित मिले हैं। बुधवार को हुई जांच में शाम को सभी की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इनमें तीन छात्राएं शामिल हैं। जबकि डुमरी में हुई जांच के दौरान दो लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी बच्चों का नमूना इकट्ठा कर आरटीपीसीआर जांच के लिए धनबाद भेज दिया है। संक्रमित पाए गए सभी स्कूली बच्चों को अलग कमरे में आइसोलेट किया गया है। उनका इलाज चिकित्सकों की निगरानी में चल रही है। जवाहर नवोदय विद्यालय गांडेय के कुछ बच्चों को सर्दी खांसी की शिकायत थी। बच्चों को इलाज के लिए गांडेय सीएचसी ले जाया गया। इस दौरान चिकित्सक ने इलाज के साथ एंटीजेन किट से कोविड जांच कराई। जिसमें बीमार बच्चे कोरोना संक्रमित मिले। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूल के अन्य 27 बच्चों की कोविड जांच कराई। जिसमें कुल पांच बच्चे कोरोना संक्रमित मिले। इस मामले में सिविल सर्जन डा. एसपी मिश्रा ने फिलहाल कुछ भी बताने से इंकार किया है। उनका कहना है कि आरटीपीसीआर के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकता है। इधर, गिरिडीह में कुल सात अन्य कोरोना संक्रमित मिले।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top