रांची में विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
गोल संस्थान के विद्यार्थियों ने विज्ञान वर्ग में अद्वितीय सफलता हासिल की है। संस्थान की नियमित परीक्षा प्रणाली, अनुभवी शिक्षकों की टीम और व्यक्तिगत निगरानी ने विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सहायक साबित हुई है। इस परीक्षा में लकी कुमारी ने 97.4 प्रतिशत अंक के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त, अर्णव विष्णुवृद्धि ने 96.2 प्रतिशत, अमान खान ने 95 प्रतिशत, प्रियश राज ने 94.4 प्रतिशत और माही सिंह ने 93.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। कई अन्य विद्यार्थियों जैसे नैंसी शुक्ला, आफरीन सुल्ताना, प्रिंस कुमार, पीयूष राज, और केशव कुमार ने भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
संस्थान प्रबंधन की बधाई
इस सफलता के अवसर पर गोल संस्थान के संस्थापक और प्रबंध निदेशक बिपिन सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन में बड़े लक्ष्यों के लिए तैयार करना है। बिपिन सिंह ने इस परिणाम को संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और परिणाम आधारित तैयारी का प्रमाण बताया। सहायक निदेशक रंजय सिंह ने भी इस सफलता को विद्यार्थियों की मेहनत और संस्थान की प्रभावी शैक्षणिक व्यवस्था का नतीजा माना। उन्होंने बताया कि संस्थान न केवल बोर्ड परीक्षा, बल्कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर भी विशेष ध्यान देता है।