महिला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रांची। नामकुम थाना के ग्राम सारजोम डीह में आज सुबह 5 बजे बासो उर्फ बसंती देवी ने अपनी गोतनी सीमा देवी को सब्बल से मार कर हत्या कर दी।
हत्या के आरोपी बासो देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि मृतका सीमा देवी पूजा पाठ करती थी जिससे गांव के लोगोें को शक हो गया था,कि वह डायन है,सीमा देवी की पूजा पाठ से उसकी गोतनी बसंती देवी भी उसे डायन मानने लगी थी। इसी कारण आज सुबह पांच बजे उसे सब्बल से अपनी गोतनी पर हमला कर दिया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। बाद में गांव वाले हमला करने वाली बसंती को पकड़ कर पीटाई करने लगे,जिसकी जानकारी मिलने पर नामकुम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की चंगुल से उसे छुड़ा कर गिरफ्तार कर लिया।
प्रातिक्रिया दे