गवर्नर रमेश बैस एवं उद्योगपति सराफ होंगे सम्मानित.

आगामी 7 जून 2022 को रांची के राजभवन में झारखंड के महामहिम गवर्नर रमेश बैस को जेजेटी यूनिवर्सिटी द्वारा मानद डी. लिट. की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। गवर्नर रमेश बैैस इसके पहले लगातार कई बार रायपुर से संसद सदस्य रह चुके हैं।

इस अवसर पर मुंबई महानगर के प्रसिद्ध उद्योगपति शरद कुमार सराफ का देश कें उद्योग एवं इंडस्ट्री में दिए गए योगदान को देखते हुए उन्हें भी डी.लिट. की मानद डिग्री प्रदान की जाएगी। संस्था के चेयरमैन डॉ विनोद टिबड़ेवाला ने एकेडमिक काउंसिल मेंबर्स की मीटिंग में देश एवं उद्योग के विकास में इन दोनों सत्कारमूर्ति की अग्रणीय भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। मीटिंग में डॉ वी एस वलेचा, डॉक्टर एम जी श्रीहट्टी, डॉ. दीनदयाल मुरारका, डॉ.अंजू सिंह, डॉ स्वाति देसाई, रामअवतार अग्रवाल, डॉक्टर वनमाली चतुर्वेदी,अन्य मेंबर्स उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top