लोहरदगा : आर्मी जवान प्रेमिका से मिलने पंहुचा गाँव ग्रामीणों ने पीटा, गंभीर

Lohardaga: जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के टंगरा टोली में शनिवार की देर शाम दो युवकों को जान से मारने की कोशिश की गई. हजारों की भीड़ ने दोनों युवकों को लाठी-डंडे से पीटकर मारने की कोशिश की गई. समय पर सूचना मिलने पर सेन्हा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को घायल अवस्था में इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया. घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है.

सूचना मिलने के बाद लोहरदगा एसपी आर रामकुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डीएसपी मुख्यालय परमेश्वर प्रसाद और लोहरदगा थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक मंटू कुमार को सदर अस्पताल भेजा. जहां पर दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है. घायलों का नाम राजू उरांव और नरेंद्र उरांव हैं. दोनों लातेहार जिला के काटियाटोली के रहने वाले बताए जा रहे हैं. नरेंद्र अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए एकगुड़ी चितरी टंगरा टोली में आया हुआ था. इसी दौरान बच्चा चोर की अफवाह उड़ी और उसके बाद नरेंद्र और राजू भागने लगे. ग्रामीणों ने खदेड़ कर दोनों को पकड़ा और दोनों को बच्चा चोर के संदेह में जमकर पिटाई कर दी.

गंभीर हालत में दोनों को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां पर दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. सूचना मिलने के बाद लोहरदगा एसपी आर राम कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डीएसपी मुख्यालय परमेश्वर प्रसाद और लोहरदगा सदर थाना प्रभारी मंटू कुमार को सदर अस्पताल भेजा. जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है. कहा जा रहा है कि नरेंद्र आर्मी का जवान है और वह छुट्टी में आया हुआ था. इसी दौरान वह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए सेन्हा टंगरा टोली में आया था. जहां पर बच्चा चोर के अफवाह में वह ग्रामीणों की चपेट में पड़ गया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद ही पूरे तथ्यों की का उजागर हो पाएगा.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top