जीएसटी काउंसिल ने टेक्स्टाइल पर टैक्स बढ़ाने का फैसला लिया वापस


कपड़े पर 12 नहीं, पांच फीसदी ही लगेगा टैक्स
नई दिल्ली। जीएसटी काउंसिल ने टेक्सटाइल पर टैक्स बढ़ाने का फैसला वापस ले लिया है। हिमाचल प्रदेश के इंडस्ट्री मिनिस्टर बिक्रम सिंह ने इसकी जानकारी दी। बिक्रम सिंह ने बताया कि जीएसटी काउंसिल ने टेक्सटाइल पर जीएसटी रेट 5% में बढ़ाकर 12% करने के फैसले को फिलहाल टाल दिया हैं। काउंसिल फरवरी 2022 में अपनी अगली बैठक में इस मामले की समीक्षा करेगी। आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी परिषद की 46वीं बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, डॉ.भागवत किशनराव कराड और राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्री भी शामिल हुए। बता दें कि जीएसटी काउंसिल की पिछली बैठक में सरकार ने टैक्स को 5 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी करने का फैसला लिया था। जिसका कई राज्यों ने विरोध किया था। बैठक में गुजरात ने इस बढ़ोतरी को वापस लेने मांग की थी। जिसका पश्चिम बंगाल, दिल्ली, राजस्थान एवं तमिलनाडु जैसे राज्यों ने भी समर्थन किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top