शाम से पहले पिकनिक स्थल से निकल जाय वरना बंद हो जाएंगे हाजत में

ग्रामीण एसपी ने थानेदारों को दिया है सख्त निर्देश, सुरक्षा में लगाए गए है स्थानीय युवा
रांची। पुलिस बल की सीमित संख्या को देखते हुए ग्रामीण इलाको में पिकनिक स्पॉट की सुरक्षा में स्थानीय लोगों की मदद ली जा रही है। थानेदारों को गांव के सक्रिय युवकों को सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग लेने का निर्देश दिया गया है। खासकर खतरनाक फॉल, सुनसान पिकनिक स्पॉट पर स्थानीय युवक पुलिस का सहयोग करेंगे। नशे की हालत में फॉल के गहरे पानी में कोई न जाए इसका ध्यान रखा जाएगा। खासकर दशम फॉल में पानी में उतरने की मनाही होगी। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि सूर्यास्त के बाद फॉल एवं सुनसान इलाके में पिकनिक मनाते पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। आमलोगों से समय से पिकनिक मना कर घर लौट जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शाम के बाद सुनसान इलाके या फिर जलाशयों के नजदीक मस्ती करना भारी पड़ सकता है। वाहन दुर्घटना की भी संभावना रहती है। ऐसे में इलाके के थानेदारों को सख्त हिदायत दी है कि पिकनिक मनाने वालों को शाम से पहले घर विदा कर दें। अगर लोग नहीं माने तो थाने लाकर हाजत में बंद दें।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top