अवैध पत्थर खदान में 150 फीट नीचे गिरा हाइवा, खलासी की मौत

दुमका। शिकारीपाड़ा प्रखंड के पत्थर औद्योगिक क्षेत्र मंझलाडीह गांव स्थित एक पत्थर खदान में बोल्डर लोड हाइवा के गिर जाने से खलासी की मौत हो गई है। लगभग डेढ़ सौ फीट नीचे पानी में हाइवा गिरा। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा क्रेन मंगवा कर शव और हाइवा को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। बोल्डर लोड हाइवा अनियंत्रित होकर गिर गया। इससे हाइवा के खलासी की मौत हो गई है। पुलिस को इसकी सूचना दी गयी है। इधर, हाइवा को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। वैसे ये पहला मामला नहीं है। पत्थर खदान में संचालकों की लापरवाही का खामियाजा लोगों को जान देकर चुकानी पड़ रही है। बावजूद इसके खदान संचालक के द्वारा सुरक्षा के उपायों पर ध्यान नहीं दिया जाता है और लोगों की जान पर आफत बनती रहती है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top