देवघर। राजगीर स्थित बिहार पुलिस भवन निगम में कार्यरत कार्यपालक अभियंता अरुण कुमार सिंह के ठिकानों पर आज सुबह एसवीयू की टीम छापेमारी कर जांच कर रही है। उनके देवघर स्थित परिसरों में भी छापेमारी की गई। अब तक की छापेमारी में उनके ठिकाने से जांच टीम ने लाखों के गहने सहित संपत्ति से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। जानकारी के अनुसार बिहार सरकार की विशेष सतर्कता इकाई ने 17 फरवरी 2022 को राजगीर में पुलिस भवन निगम में पदस्थापित कार्यपालक अभियंता अरुण कुमार सिंह के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति रखने का मामला दर्ज किया है। विशेष न्यायाधीश विजिलेंस पटना की अदालत द्वारा जारी सर्च वारंट के आधार पर आज राजगीर और देवघर स्थित उनके परिसरों में एक साथ तलाशी चल रही है।