रफ्तार का कहर: रिंग रोड में दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर

रांची। राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित खरसीदाग इलाके में रिंग रोड पर आज सुबह ट्रक और बाइक में भीषण टक्कर हो गई, जिसमें दो युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि खरसीदाग इलाके के कोचबोंग रिंग रोड के समीप यह घटना घटी है। तीनों में से दो युवक एयरपोर्ट स्थित हुंडरू के थे, जबकि एक युवक नामकुम महुआ टोली का है। बाइक की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि टक्कर के बाद बाइक पूरी तरह से चकनाचूर हो गया है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है वहीं इस मामले की जानकारी परिवार वालों को दे दी गई है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top