आज रांची में होगी 251 जोड़ी की सामूहिक शादी

कई राज्यों से जेएससीए ग्राउंड में जुटे दुल्हा-दुल्हन, हजारों लोग बनेंगे साक्षी  

रांची। राजधानी रांची के धुर्वा स्थित जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में आज अनोखी शादी होने वाली है। अलग-अलग मंडपों में अलग-अलग जाति धर्म के कुल 251 जोड़ी दुल्हा दुल्हन मंत्रोचार के बीच सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाएंगे। स्टेडियम में जुड़ने वाले दूल्हे दुल्हन सिर्फ झारखंड ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों से भी आकर यहां विवाह समारोह में शामिल होंगे। एक जोड़ी तो पंजाब से पहुंच रही है, जिनके परिजन कल ही रांची पहुंचकर होटलों में ठहरे हुए हैं। आयोजकों ने बताया कि शादी कार्यक्रम में क्रिश्चियन समुदाय के 12 जोड़े भी आज विवाह बंधन में बंधेंगे। कार्यक्रम के आयोजक मां शक्ति सेना संस्थान की जून्सा कुमारी ने बताया कि कार्यक्रम में स्थानीय सांसद संजय सेठ, विधायक नवीन जायसवाल समेत कई गणमान्य लोग शामिल होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top