पुलवामा हमला में शहीद जवानो को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिया

पुलवामा हमला में शहीद जवानो को भावपूर्ण श्रद्धांजलि तेजस्विनी परियोजना के सदस्यों ने दिया

फतेहपुर:- महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग झारखण्ड सरकार के महिला विकास समिति द्वारा संचालित तेजस्विनी परियोजना फतेहपुर के पंजीकृत किशोरी युवतियों ने तेजस्विनी कल्व में पुलवामा में शहीद हुए वीर शहीदों को नमन करते हुए दो मिनट मौन रहकर देशभक्त बीर शहीदों को शत शत नमन किये!


इस अवसर पर तेजस्विनी परियोजना फतेहपुर के फिल्ड समन्यवक शान्ति गोपाल महतो ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के अवन्तिपोरा क्षेत्र पुलवामा हमला में शहीद हुऐ भारत माता के बीर सपुत 40 जवानो का बलिदान उनके परिवार वालो का हमेशा हम देशवासि चीर ऋणी रहेगें!


इस 14 फरवरी-2019 को देश को झकझोर कर रख दिया इस हमला में पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए महोम्मद का हाथ था जिसमें केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के भारतीय सुरक्षा कर्मीयों का काफिले को निशाना बनाकर हमला किया था एवं हमलावर ने अंधाधुंध फायरिंग करना शुरु कर दिया जिसमें कुल 40 जवान शहीद हो गये! इस मोके पर प्रखण्ड समन्यवक विवेक कु सिंह, क्षेत्रीय समन्यवक बापन मंडल ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को नमन किये और गहरी संवेदना व्यक्त किया!


इस अवसर पर युवा उत्पेरक बबीता मारांडी, जसोदा कु, अनिका बेसरा, रिंकू, निकिता यादव, गोरी कु, आर्या पंडित, गौरवी घौष, मिता सोरेन, संजीता खातुन, अंजलि सोरेन, काजल कु आदि उपस्थित थे!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top