जंगली हाथियों के झुंड ने गन्ने की फसलों को रौंदा, कई मकानों को किया क्षतिग्रस्त

रांची। लापुंग प्रखंड क्षेत्र में 28 हाथियों के झुंड से ग्रामीणों एवं किसान परेशान है। वही जंगली हाथियों का झुंड लगातार फसलों और मकानों को नुकसान पहुंचा रहे है। बुधवार को हाथियों का झुंड दिन भर चंपाडीह टोंगरी में डेरा जमाये रहा और देर शाम टोंगरी से नीचे उतर कर जाने के क्रम में रात को उनीकेल गांव के कई किसानों के खेतों में लगे गन्ना और मटर की फसलों को जमकर रौंदा और खाकर बर्बाद कर दिया। जिसमें गोबरा उरांव के 1 एकड़ बोमबा उरांव के 50 डीसमिल में लगे गन्ना व सोहराय उरांव और बीरसा उरांव के मटर व मडुवा की फसलों को रौंद कर और खाकर बर्बाद कर दिया। बेड़ो के चरिमा गांव में जंगली हाथी ने फसलें रौंदी, खिड़की ध्वस्त कर धान चट किया। इस दौरान जंगली हाथियों ने इसी गांव के मतियस खेस के आलु व विशेश्वर मिंज के मटर के फसल को खाकर व रौंदकर बर्बाद कर दिया। इसके बाद लक्ष्मण उरांव के घर का खिड़की को तोड़ते हुए रखे धान को खाकर छींट दिया। इस घटना से आसपास में दहशत व्याप्त है। इधर घटना की सूचना पाने के बाद पंचायत के मुखिया बुधराम बड़ा व उपमुखिया पंकज कुजुर ने गांव पहुंचकर लोगों के हुए नुकसान का जायजा लिया और वन विभाग को जानकारी दी। उन्होंने प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top