देवघर। नववर्ष को लेकर बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं का भीड़ बढ़ना शुरू हो गया है। साल की शुरूआत बाबा मंदिर के दर्शन से करने के लिए बिहार झारखंड सहित विभिन्न राज्यों से लोग पहुंचने लगे है। इससे बाबा मंदिर में अहले सुबह से ही दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लग रही है। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर मानसिंधी फुट ओवर ब्रिज से इंट्री दी जा रही है। वहीं दोपहर तक भीड़ कम होने के बाद संस्कार मंडप से एंट्री दी जा रही है। मंदिर प्रशासन का मानना है कि श्रद्धालुओं की संख्या कल 31 दिसंबर और 1 जनवरी को काफी बढ़ने की संभावना है ऐसे में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही है। देवघर बाबा मंदिर आने वाले श्रद्धालु बताते हैं कि कोविड-19 काल की वजह से लंबे समय से यह बाबा मंदिर नहीं आ पा रहे थे। ऐसे में इस बार मौका मिला तो यह सभी बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए आए हैं। आने वाले भक्तों से अपने परिवार की सुख-समृद्धि के साथ-साथ कोरोना जैसी महामारी से भक्तों को निजात दिलाने के लिए वीर बाबा भोलेनाथ से कामना कर रहे हैं। बढ़ती ठंड के बावजूद भी बाबा मंदिर में दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे है।
प्रातिक्रिया दे