हरियाणा से आ रहे बड़े ट्रक ने आधा दर्जन वाहनों को लिया चपेट में, लगा जामरांची पटना फोर लेन पर मंगलवार को भीषण सड़क दुर्घटना हुई है. इस हादसे में एक बड़े ट्रक ने कई वाहनों को अपने चपेट में लिया है.

इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत होने की सूचना है. रामगढ़ थाना क्षेत्र में यह एक्सीडेंट हुआ है. पुलिस और स्थानीय लोग राहत कार्य में लगे हुए हैं.

दुर्घटना की वजह से इस सड़क पर लंबा जाम लग गया है. इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा से आ रहे ट्रक ने सड़क पर बोलेरो, कार और बाइक सहित कई वाहनों को टक्कर मारी है. इस हादसे में कई लोग घायल हुई हैं.

घायलों को अस्पताल भेजा गया है. वाहनों में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास चल रहा है.
प्रातिक्रिया दे