सिमडेगा। मूक-बधिर बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना बोलबा थानान्तर्गत समसेरा अम्बाटोली गांव की है। पीड़ित बच्ची की उम्र 12 वर्ष बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देने का आरोप गांव के 15 वर्षीय नाबालिग पड़ोसी पर लगा है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को कब्जे में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि बच्ची अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी नाबालिग ने उसे अपना शिकार बनाया। घटना के बाद बच्ची ने किसी तरह अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। बच्ची ने पुलिस अधिकारियों को इशारे-इशारे में अपने साथ हुई वारदात के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाने में कांड संख्या-03/2022 धारा-376 एबी भादवि एवं 4/8/12 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। पकड़े गए नाबालिग युवक ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने युवक को बाल सुधार गृह भेज दिया।
प्रातिक्रिया दे