सोनाहातू के पास हाइवा-बाइक टक्कर में पति-पत्नी की मौ’त

गांडीव रिपोर्टर

रांची। राजधानी के सोनाहातु थाना क्षेत्र स्थित बारेंदा
टोला देवानसारणा के समीप तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी की मौ’त हो गई। हादसे में महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल पति की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के झालदा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुशी पापड़ाहुडुम गांव निवासी रमेश महतो और उनकी पत्नी सिंधु वाला देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सिल्ली-रंगामाटी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क पर शव पड़े रहने के कारण आवागमन बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top