चेंबर ऑफ कॉमर्स में टीम तुलसी का परचम, 21 में 13 सीट जीती

आठ सीटें टीम मुकेश के खाते में गई

गांडीव रिपोर्टर

रांची। झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में टीम तुलसी पटेल ने अपना परचम लहराया है। कुल 21 पदों में से 13 पदों पर टीम तुलसी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है जबकि आठ सीटों पर टीम मुकेश ने जीत दर्ज कराई है।हालाँकि, इस चुनाव में सर्वाधिक 1827 वोट पाने वाले टीम मुकेश के मुकेश कुमार अग्रवाल व्यवसायियों के सबसे चहेते उम्मीदवार रहे।तुलसी पटेल को कुल 1622 मत प्राप्त हुए हैं और उन्हें चौथे नंबर पर जगह मिली है। 1742 मत पाकर डा. अभिषेक रामदीन दूसरे स्थान पर रहे, जबकि 1725 मत पाकर प्रवीण लोहिया तीसरे स्थान और 1597 मत पाकर विनीता सिंघानिया पांचवें स्थान पर रहीं।

किन्हें कितना मत मिला

मुकेश कुमार अग्रवाल : 1827.

डा. अभिषेक रामदीन : 1742.

प्रवीण लोहिया : 1725.

तुलसी पटेल : 1622.

विनीता सिंघानिया : 1597.

ज्योति कुमारी: 1535.

राम बागड़ : 1505.

मनीष जैन : 1497.

नवजोत अलंग रुबल : 1469.

निधि झुनझुनवाला : 1450.

आस्था किरानी : 1441.

अमित अग्रवाल : 1424.

राहुल साबू ; 1418.

रोहित पोद्दार :1384.

अनिल अग्रवाल : 1360.

अमित शर्मा : 1348.

रोहित अग्रवाल : 1347:

अमित किशोर : 1344.

विकास विजयवर्गीय : 1305.

मोनिका गोयनका : 1300.

पूजा ढाढा : 1288.

टीम तुलसी के विजयी प्रत्याशी

तुलसी पटेल, विनीता सिंघानिया, ज्योति कुमारी, राम बागड़, नवजोत अलंग, राहुल साहू, रोहित पोद्दार, अनिल अग्रवाल, अमित शर्मा, रोहित अग्रवाल, विकास विजयवर्गीय, मोनिका गोयनका और पूजा ढाढा।

टीम मुकेश के विजयी प्रत्याशी

मुकेश कुमार अग्रवाल, डा. अभिषेक रामदीन, प्रवीण लोहिया, मनीष जैन, निधि झुनझुनवाला, आस्था किरानी, अमित अग्रवाल और अमित किशोर।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top