चेहरे पर निशान दिखते हैं तो कंसीलर से करें कवर


आपके चेहरे पर भी चोट के निशान है या फिर स्किन खुरदुरी और आंखों के घेरे काले दिखते हैं तो कंसीलर का इस्तेमाल कीजिए। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि कंसीलर का इस्तेमाल स्किन पर मौजूद सभी तरह के दाग-घब्बों और स्किन की कमियों को दूर करने के लिए किया जाता है। कंसीलर को सही तरीके से लगाया जाए तो ये आपके चेहरे में निखार लाता है। गलत तरीके से कंसीलर लगाया जाएं तो चेहरा सपाट, परतदार और पुता हुआ दिखता है। आज हम आपको बताते हैं कि हर तरह की स्किन पर कंसीलर को कैसे लगाएं।
चेहरे पर कंसीलर का इस्तेमाल करने से पहले अपनी स्किन टोन के मुताबिक कंसीलर को चुने। स्किन से मैच करता हुआ कंसीलर आपकी स्किन के डार्क सर्कल और धब्बों को आसानी से कवर करेगा। कंसीलर खरीदते समय नैचुरल लाइट में उसका शेड अपनी स्किन पर चेक करें।
कंसीलर लगाने का तरीका सबसे अहम होता है। इसे लगाने के लिए आप उंगलियों पर थोड़ा सा कंसीलर लें और उसे आंखों के डार्क सर्कल पर लगाकर हल्के हाथ से मसाज करें। मसाज अंदर से बाहर की तरफ करें।
कंसीलर लगाने के कुछ समय बाद तक कोई दूसरी क्रीम नहीं लगाएं वरना कंसीलर चेहरे पर सेट नहीं होगा।
अगर आपकी आंखें छोटी है या फिर घंसी हुई है तो फाउंडेशन से एक लाइट शेड कंसीलर लगाएं।
कंसीलर लगाने के बाद उसे हल्के हाथों से अच्छी तरह मिलाएं।
सर्दी के मौसम में स्किन ड्राई है तो आप कंसीलर लगाने से पहले चेहरे पर कोल्ड क्रीम जरूर लगाएं।
चेहरे पर दाग ज्यादा है तो उन्हें छुपाने के लिए भरके कंसीलर लगाने के बजाए पतली परत बनाकर लगाएं और चेहरे पर सेट करें।
यदि आपकी त्वचा तैलीय है व चेहरे के रोमछिद्र बड़े हैं तो क्रीम बेस्ड या स्टिक कंसीलर लगाने से बचें, क्योंकि इससे रोमछिद्र और बड़े दिखाई देंगे। आप लिक्विड कंसीलर का इस्तेमाल करें।
चेहरे पर मुहांसे है और आप उन्हें छुपाना चाहती हैं तो पेंसिल कंसिलर का इस्तेमाल करें। पेंसिल कंसीलर से मुहांसों को कवर करना आसान होगा।
आंखों के नीचे कंसीलर लगाने के लिए कंसीलर ब्रश या फिंगर टिप का इस्तेमाल करें। आंख के छोर से दूसरी छोर पर कंसीलर से ट्रैंगल बनाकर ब्लेंड करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top