मारवाड़ी कॉलेज के 11 छात्रों का रिलायंस इनकॉरपोरेशन में हुआ चयन

रांची। रिलायंस इनकॉरपोरेशन में मारवाड़ी कॉलेज के 11 छात्रों का चयन हुआ है। इनका चयन ग्रेजुएट स्टोर ट्रेनी के रूप में किया गया। कुलपति प्रो कामिनी कुमार, प्रधानाचार्य डॉ मनोज कुमार, प्लेसमेंट सेल के कन्वेनर डॉ आर आर शर्मा ने सभी चयनित छात्रों को बधाई दी है। कहा कि आगामी दिनों में होने जा रहे कैंपस प्लेसमेंट में विभिन्न कंपनियों में प्लेसमेंट के लिए होने वाले इंटरव्यू में स्टूडेंट्स हिस्सा लें। इस मौके पर मारवाड़ी कॉलेज के परीक्षा विभाग नियंत्रक बैद्यनाथ ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने ये भी आश्वासन दिया कि सभी परीक्षाएं अपने तय समय के अनुसार होंगी। उनके अंकपत्र भी तय समय पर दिए जायेंगे। इस चयन प्रक्रिया में 149 छात्रों ने भाग लिया यह। यह चयन प्रक्रिया दो दिनों तक चली थी। चयनित विद्यार्थियों में से 4 छात्र कॉमर्स एवं 7 छात्र बी.बी.ए. डिपार्टमेंट के हैं। स्नातक के दौरान इन्हे साढ़े चार घंटे की सेवाएं देनी होंगी। इस दौरान उन्हें प्रति माह 10 हजार रुपये मिलेंगे। स्नातक के बाद इन्हें 2.75 लाख रुपये का पैकेज आॅफर किया गया है। इन्हें अपनी सेवाएं या तो डिपार्टमेंट मैनेजर या स्टोर मैनेजर के रूप में देनी होंगी। चयन किए गए छात्रों में विशाल भूषण कर्ण, आकाश गुप्ता, नीरज कुमार गिरी, सूरज यादव, धीरज कुमार शाह,रॉबिन सिंह बादल, कुणाल कुमार, केशव कुमार, पीयूष कुमार, जोयदीप गयन, रितिक कुमार शामिल है। यह जानकारी रिलायंस इनकॉरपोरशन के एचआर डिपार्टमेंट के नीरज केडिया एवं कन्हैया आनंद ने दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top