गरीब, शोषित और पीड़ितों के आवाज थे शहीद निर्मल महतो : ज्ञान सिन्हा

रांची। झारखंड आंदोलन के महानायक शहीद निर्मल महतो की जयंती पर आजसू पार्टी ने उन्हें याद किया। आजसू पार्टी महानगर की ओर से जेल रोड चौक स्थित निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने उन्हें याद करते हुए कहा कि शहीद निर्मल महतो एक अच्छे संगठन कर्ता थे। उनमें अनंत आत्मविश्वास था। वे किसी भी गलत आचरण के खिलाफ आवाज उठाने से डरते नहीं थे। वे आजीवन गरीबों के लिए लड़े, गरीब किसानों और मजदूरों के लिए लड़े। झारखंडियों का आत्मविश्वास और आत्मसम्मान प्रदान करने के लिए आखिरी दम तक लड़े। वे शहीद हुए, मगर अपने जीवन में ना कभी प्रलोभित हुए और ना ही किसी तरह का कोई समझौता किया। शोषित, पीड़ितों एवं गरीबों के साथी निर्मल महतो का एक ही सपना था, कि अपना अलग झारखंड प्रांत हो, ताकि झारखंड क्षेत्र में रहने वाले लोगों को शोषण, उत्पीड़न, अत्याचार और भ्रष्‍टाचार से मुक्ति दिलाई जा सके। उनका जीवन चरित्र हम सबों को प्रेरणा प्रदान करता है। इस जयंती कार्यक्रम में मुख्य रूप से आजसू पार्टी रांची महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा, वरीय उपाध्यक्ष बंटी यादव, सुनील यादव, महासचिव रमेश गुप्ता, उपाध्यक्ष बिरेंद्र प्रसाद, कुमुद वर्मा, आशीष कुमार पाठक, संतोष कुमार साहू,अमित वर्मा, धीरज गौतम, जय श्रीवास्तव, सूरज गुप्ता, शैकुल राज, छात्र संघ से नीरज वर्मा, ओम वर्मा, अजीत कुमार, अभिषेक शुक्ला और मदन कुमार आदि शामिल थे।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top