सर्दी में ठंडे पानी से चेहरा वॉश करेंगे तो स्किन की कई समस्याओं से निजात मिलेगी

सर्दी में स्किन बेहद ड्राई हो जाती है, साथ ही स्किन की और भी कई परेशानियां सताने लगती हैं। इस मौसम में स्किन में ड्राईनेस की वजह से स्किन पफी हो जाती है। इतना ही नहीं आंखों के नीचे की स्किन भी पफी हो जाती है। स्किन की ज्यादातर समस्याओं का उपचार हम कोल्ड क्रीम या फिर कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करके करना चाहते हैं। लेकिन आप जानते हैं कि सर्दी में स्किन की कई समस्याओं का इलाज ठंडा पानी भी करता है। ठंडा पानी आपकी स्किन पर किसी बेहतरीन मॉइश्चराइजर या फिर कॉस्मेटिक प्रोडक्ट से कहीं ज्यादा असरदार तरीके से काम करता है। चेहरा सूजा हुआ और आंखें पफी दिख रही है तो ठंडे पानी से इनका उपचार करें। चेहरे की खूबसूरती और आंखों की पफीनेस दूर करने के लिए सिर्फ ठंडा बेहद असरदार है। आइए जानते हैं कि सर्दी में स्किन को बुरा लगने वाला ठंडा पानी स्किन को कौन-कौन से फायदे पहुंचा सकता है।
चेहरे की पफीनेस दूर करता है ठंडा पानी : जब हम सुबह- सुबह बिस्तर से उठते हैं तो हमारी आंखें पफी दिखती है। कई बार नींद कम आने, तनाव या फूड एलर्जी की वजह से भी चेहरे पर पफीनेस दिखने लगती है। चेहरे और आंखों की पफीनेस दूर करने के लिए ठंडा पानी बेहद असरदार है। सुबह आप बिस्तर से उठते ही ठंडे पानी से चेहरे को वॉश करें। ठंडा पानी ना सिर्फ पफी चेहरे को ठीक करता है बल्कि रात में स्किन पर बनने वाले आॅयल से भी छुटकारा दिलाता है।
फाइन लाइन और झुर्रियों को दूर करता है : ठंडे पानी से चेहरे को वॉश करने से स्किन जवा और तरोताजा दिखती है। ठंडा पानी चेहरे पर मौजूद झुर्रियों और फाइन लाइनों को काफी हद तक कम कर सकता है। सर्दी में भी रोज सुबह उठते ही ठंडे पानी से चेहरा वॉश करें।
स्किन डल दिख रही है तो ठंडा पानी से वॉश करें:
ठंडे पानी से चेहरा वॉश करने से स्किन की डलनेस दूर होती है। ठंडा पानी स्किन को तरोताजा रखता है। सर्दी में ठंडा पानी आपकी स्किन के लिए अधिक रक्त पंप करता है जिससे स्किन अधिक साफ दिखती है।
खुले हुए स्किन पोर्स को बंद करता है : सर्दी में गर्म पानी से चेहरा वॉश करने से स्किन पोर्स खुल जाते हैं जो देखने में भद्दे लगते हैं। इन स्किन पोर्स को बंद करने के लिए ठंडे पानी से चेहरा वॉश करें। ठंडा पानी आपकी स्किन के साथ ही आपकी आंखों को तरोताजा रखेगा।
सूरज की हानिकारक प्रभाव से बचाता है : सर्दी में धूप में ज्यादा बैठते हैं जिससे स्किन को ज्यादा नुकसान पहुंचता है। ठंडे पानी से मुंह को वॉश करने से स्किन को सुरज की हानिकारक किरणों के प्रभाव को महफूज रखा जा सकता है।
चेहरे पर फाइन लाइन से निजात पाने के लिए हम बेस्ट क्रीम और तरह-तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आप जानते हैं कि चेहरे की खूबसूरती और आंखों की पफीनेस दूर करने के लिए सिर्फ ठंडा पानी ही काफी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top