पतरातू लेक रिसोर्ट में उमड़ा जनसैलाब


पतरातू । पतरातू के लेक रिसोर्ट में 1 जनवरी को लोगों की खासी भीड़ दिखी। दूर दराज से लोग नए साल के स्वागत में यहां पर घूमने के लिए आए। लोगों ने बोटिंग के साथ साथ सपरिवार पिकनिक का भरपूर आनंद उठाया। बरसात के बाद खिली धूप में लोंगो को यहाँ के सुंदर नजारे खूब भाए। नए साल में लोगों को पतरातू घाटी और लेक रिसोर्ट अपनी ओर आकर्षित कर रही है। इस दौरान भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी काफी सचेत नजर आई। किसी प्रकार की अनहोनी ना हो इसके लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतेजाम कर रखा था। जगह जगह पर पुलिस बल की तैनाती से लोगों को काफी सहूलियत हुई।
पुलिस बल के सतर्कता को देख मनचले भी शांत नजर आए। पतरातू की सुंदरता को लेकर लोगों ने कहा कि यहां की सुंदरता मन को मोहने वाली है। ऊंचे ऊंचे पहाड़ नदियां यहां से सुंदरता में चार चांद लगाते हैं यहां की सुंदर वादियां स्विजरलैंड से कम नहीं है। नए साल में साइबेरियन पक्षियों का डैम में आना स्वभाविक बात है। यह पक्षियां भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है पतरातू डैम में बने लेख रिसोर्ट में डबल डोज वैक्सीनेटेड लोगों को ही मास्क के साथ अंदर जाने की अनुमति प्राप्त हुई। जिससे कुछ लोग दुखी भी नजर आए। दूर दराज से आए लोग जो अंदर नहीं जा पाए उन्हें इस बात से काफी नाराजगी हुई किंतु कोरोना देखते हुए यहां किसी प्रकार की ढील नहीं दी गई। कई लोग इस बाबत सुरक्षा गार्ड से उलझते भी नजर आए। हालांकि सुरक्षा गार्ड द्वारा समझाए जाने पर लोग समझ भी गए।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top