चास के शिवपुरी में दोस्तों ने गोलियों से छलनी किया युवक को, अपराधी फरार

घटनास्थल से पुलिस को मिले नौ खोखा, पिता ने करायी दोस्तों के खिलाफ एफआइआर

बोकारो। चास के शिवपुरी कॉलोनी में एक युवक को अपराधियों ने खदेड़कर गोली मार दी। मृतक की शिनाख्त चास मुफस्सिल फुदनीडीह निवासी भागीरथ शर्मा के 35 वर्षीय पुत्र विष्णु शर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने विष्णु के शव का पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मौके से पुलिस को नौ गोलियों के खोखे मिले हैं। जिससे स्पष्ट हुआ है कि रिवाल्वर व पिस्टल से अपराधियों ने विष्णु को गोली मारी। पुलिस की सूचना पर चास थाना पहुंचे मृतक के पिता भागीरथ शर्मा ने बताया कि उनका पुत्र विष्णु सेक्टर वन शनि मंदिर गया था। यहां पर मौजूद विष्णु के दोस्त सेक्टर वन निवासी मुन्ना से जानकारी मिली कि शनि मंदिर के पास चास का रहने वाला सूरज आया और जबरन उनके पुत्र को अपने साथियों के साथ चास ले गया। इसके बाद सूरज, मनोज समेत अन्य ने मिलकर उनके बेटे की हत्या कर दी जो कि कथित तौर पर पुत्र के मित्र थे। चास के शिवपुरी कॉलोनी में घटनास्थल के आसपास के लोगों ने बताया कि पहले उनलोगों को लगा कि पटाखा फूट रहा है। बाद में एहसास हुआ कि गोलियां चल रही हैं। जबतक वह लोग बाहर निकलकर देखते तबतक बदमाश मौके से भाग चुके थे। मोहल्ले की सड़क पर विष्णु की बाइक गिरी मिली। पचास कदम दूरी पर उसका शव पड़ा था। सीने, कनपटी व पीठ में गोलियों के निशान मिले। मौके से नौ खाली खोखा भी बरामद हुआ।


सीसीटीवी में दिखी कार व बाइक


शिवपुरी कालोनी में जहां घटना हुई वहां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में एक कार व बाइक भागते हुए दिखीं। पहले तो लगा कि रास्ता भटकने की वजह से कार दो गली में घुसी है, लेकिन ऐसा नहीं था।

आगे रास्ते बंद होने की वजह से फिर कार को बैक किया और आरोपी भाग गए। बाद में पुलिस को यह संदेह हुआ कि फुटेज में दिख रहे कार व बाइक से ही बदमाश मौके से घटना को अंजाम देकर भागे हैं।

तीन मामलों में विष्णु जा चुका था जेल


वहीं फुदनीडीह निवासी विष्णु शर्मा की हत्या अपराधियों ने गोली मारकर कर दी। विष्णु तीन अपराधियों मामलों में खुद भी पहले जेल जा चुका था। पुलिस हत्या की सही वजह की जानकारी लेने में जुटी हुई है। आपसी विवाद की वजह से यह घटना संभव है। पुलिस जल्द से जल्द हत्या की गुत्थी सुलझा कर हत्यारों को दबोच लेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top