सर्च अभियान के दौरान लूटा फाटा में सुरक्षाबलों ने आईईडी किया बरामद

चतरा। हंटरगंज के लूटा फाटा इलाके में सुरक्षाबल के द्वारा नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा है। सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सलियों ने आईईडी बिछा रखा था। लेकिन सर्च अभियान में शामिल जवानों ने सक्रियता से आईईडी को बरामद करने में सफलता हासिल की। आज सुबह हंटरगंज थाना क्षेत्र के लूटा फाटा इलाके में सर्च आॅपरेशन के दौरान आईईडी बरामद किया गया। जिसके बाद बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही उसे निष्क्रिय कर दिया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद भी सुरक्षाबल इलाके में सर्च अभियान चला रही है।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *