शैलपुत्री आयरन के उत्पाद का डुप्लीकेसी के आरोप में रिसकॉन स्टील में रेड


रिसकॉन स्टील के मालिक ने कहा नाम में अंतर है, ऐसे में डुप्लीकेसी का आरोप गलत

गिरिडीह। टीएमटी सरिया के एक ब्रांड को लेकर गिरिडीह में हाय तौबा मच गया है। यहां शैलपुत्री आयरन एंड स्टील लिमिटेड ने उनके उत्पाद का डुप्लीकेसी कर और थोड़ा नाम बदल कर बाजार में उत्पादित छड़ को बेचने का आरोप रिसकॉन स्टील के मालिकों पर लगाया है। इस शिकायत पर पुलिस ने छापेमारी की है। छापेमारी में शैलपुत्री स्टील के उत्पादित छड़ सुपर नेक्स्ट से मिलते जुलते ब्रांड का छड़ एचएम सुपर नेक्स्ट का भारी स्टॉक रिसकॉन स्टील के फैक्ट्री में मिला है। यह पूरी कार्रवाई आईपी लीगल एजेंसी के साथ मिलकर मुफ्फसिल पुलिस ने की है। शैलपुत्री स्टील के निदेशक राकेश कुमार को यह शिकायत मिल रही थी की उनके उत्पाद से मिलता जुलता उत्पाद बाजार में बिक रहा है। राकेश ने अपने स्तर से पड़ताल की तो यह सूचना सही मिली। राकेश ने एक लीगल नोटिस रिसकॉन स्टील को भेजा। लेकिन कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिलने पर राकेश ने आईपी लीगल नाम की निजी जांच एजेंसी का सहयोग लिया। उस जांच एजेंसी के सीनियर आॅफिसर तोतन चक्रवर्ती मुफ्फसिल थाना इलाके के मोहनपुर में अवस्थित रिसकॉन स्टील पहुंचे। यहां पर खुद को ग्राहक बताते हुए छड़ खरीदने की बात कही। जिसके बाद उन्हें उक्त फैक्ट्री में छड़ दिखाया गया। यहां पर बड़ा स्टॉक देखने के बाद मुफ्फसिल पुलिस का सहयोग लेते हुए छापेमारी की गई। पुलिस ने भी देखा कि शैलपुत्री स्टील के उत्पाद सुपर नेक्स्ट से मिलते जुलते ब्रांड के छड़ एचएम सुपर नेक्स्ट का भारी यहां पर है। जिसके बाद पूरी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई। इधर, रिसकॉन स्टील के मालिकों में से एक मुन्ना खान ने छड़ की डुप्लीकेसी करने के आरोप को गलत बताया है। इनका कहना है कि उनकी कंपनी एचएम सुपर नेक्स्ट बनाती है। जबकि शैलपुत्री सुपर नेक्स्ट का उत्पादन करती है। इनका कहना है कि नाम में अंतर है, ऐसे में डुप्लीकेसी का आरोप गलत है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top