तोरपा में बालूू के अवैध डंपिंग यार्ड में लगायी आग, जेसीबी जलकर खाक


बालू कारोबारी इसे नक्सली घटना बता रहे है, पुलिस ने नक्सली घटना से किया इंकार

खूंटी। तोरपा में अवैध बालू के डंपिंग यार्ड में दहशत फैलाने के लिए अज्ञात अपराधियों ने जेसीबी में आग लगा दी। शुक्रवार की देर रात हुई घटना के बाद बालू कारोबारियों ने अफवाह फैलायी कि जेसीबी में आग नक्सलियों ने लगाई है। हालांकि जल्द ही पुलिस ने ये साफ कर दिया ये कोई नक्सली घटना नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल ये साफ नहीं हो पाया है किसने इस वारदात को अंजाम दिया है। बताया गया कि पिछले डेढ़ महीने से पूर्व पीएलएफआई सुप्रीमो ने अवैध बालू उठाव और परिवहन नहीं करने की चेतावनी दी थी। हालांकि उसकी चेतावनी को नजरअंदाज कर पिछले 20 से 25 दिनों से बालू का अवैध उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है। जिसके बाद कयास लगाया जाने लगा कि पीएलएफआई सुप्रीमों से वार्ता के बाद अवैध बालू का खनन शुरू हुआ है। लेकिन अब अचानक बालू के डंपिंग यार्ड में जेसीबी में आगलगी की घटना के बाद स•ाी दहशत में हैं। इस अगलगी की खूंटी एसपी अमन कुमार ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तोरपा पुलिस को घटनास्थल •ोजा गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। एसपी इसे नक्सली घटना नहीं मान रहे है। एसपी ने बताया कि आग लगाने के पहले कुछ लोग डंपिंग यार्ड पर गए थे। इस दौरान उन्होंने गाली गलौच की। इसके बाद पेट्रोल डालकर जेसीबी को फूंक दिया। बताया जा रहा है कि इस घटना को तीन से चार लोगों ने अंजाम दिया है और स•ाी के पास लाठी के साथ पिस्टल •ाी था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top