कश्मीर में आतंकवादियों ने शोपियां में प्रवासी मजदूरों पर फेंका ग्रेनेड, 2 घायल

कश्मीर में प्रवासियों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है. 26 दिन में टारगेट किलिंग की 10 घटनाएं हो चुकी हैं.अब दक्षिण कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाया है. पुलिस के मुताबिक दहशतगर्दों ने मजदूरों पर ग्रेनेड फेंका है. इसमें दो मजदूर घायल हो गए हैं.हालांकि शुरुआत में ये जानकारी निकलकर सामने आ रही थी कि ये गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से मजदूर घायल हो गए हैं. लेकिन पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि ये आतंकी हमला है. सिलेंडर में ब्लास्ट की घटना नहीं है.जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक आतंकवादियों ने शोपियां के अगलर ज़ैनापोरा क्षेत्र में एक ग्रेनेड फेंका, इसमें 2 प्रवासी मजदूर घायल हो गए. इलाके की घेराबंदी कर दी गई है.

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top