
विष्णु भैया मेमोरीयल फ़ाउंडेशन की मुख्य संरक्षक चमेली देवी ने राजधानी राँची में राज्य सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर से उनके आधिकारिक आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस मौक़े पर चमेली देवी ने बताया की आज की तारीख़ में वर्तमान सरकार द्वारा जामताड़ा विस० क्षेत्र में हमारे अनुरोध पर विभागीय मंत्री ने सैंकड़ों योजनाओं की स्वीकृति दी उसके लिए भी उन्हें धन्यवाद दी। इसके साथ ही उन्होंने संवादाता को जानकारी देते हुए कहा की ग्रीष्म ऋतु के पूर्व ही हमने मंत्री महोदय से आग्रह किया था कि जिला में जितने भी पेयजल के श्रोत है व लम्बित योजना का कार्यान्वयन जल्द हो। सूर्या मंदिर क्षेत्र में पेयजल विभाग व नगर विकास विभाग के संयुक्त प्रयास से काम हो रहा है। आगे उन्होंने बताया कि पेयजल विभाग के साथ साथ कई ऐसी योजनाएँ नगर पंचायत को मिली है जो नगर विकास विभाग अंतर्गत शहरी जलापूर्ति के तहत आता है। नगर विकास विभाग सचिव को हमने व माननीय मंत्री ने व्यक्तिगत रूप से कई योजनाओं के लिए आग्रह किया था जिसके परिणाम स्वरूप आज नगर पंचायत को करोड़ों का टेंडर प्राप्त हुआ है। दुःख की बात है कि राज्य सरकार के इतने प्रयासों के बावजूद नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार व कुछ लोगों कि ग़लत मंशा के कारण जामताड़ा नगर के वासी कई योजनाओं के लाभ से वंचित रह जा रहे है।