झारखंड हुआ कोरोना मुक्त घोषित

झारखंड में कोरोना का कहर थम गया. पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना का एकमात्र मरीज ईस्ट सिंहभूम में था वह भी रिकवर हो गया. अब राज्य में कोरोना का एक भी केस नहीं है. हालांकि लोगों के स्वास्थ्य को लेकर विभाग अब भी अलर्ट है. वहीं टेस्टिंग भी लगातार की जा रही है. जिससे कि झारखंड में अब कोरोना का नया केस सामने न आए. इससे पहले देश में कई राज्यों को कोरोना मुक्त घोषित किया जा चुका है|

राज्य में अबतक कोरोना के 2,29,27,018 सैंपल कलेक्ट किए जा चुके है. जिसमें से 2,29,25,373 सैंपल टेस्ट किया गया है. 2,24,82,806 की रिपोर्ट निगेटिव आई है. जबकि 4,42,567 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. 4,37,236 लोग कोरोना को मात दे चुके है. 5,331 ने अबतक जान गंवा दी है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top