अल्बर्ट एक्का की शहादत दिवस एवं देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर आलोक कुमार दूबे ने दोनों महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया

रांची | परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का की शहादत दिवस एवं देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जन्म जयंती पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी संगठन सशक्तिकरण अभियान के संयोजक आलोक कुमार दूबे ने दोनों महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके कृतियों को याद करते हुए नमन किया।


पूर्वाहन 11:30 बजे सर्वप्रथम कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे राजेंद्र प्रसाद की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।उन्होंने कहा डॉ राजेंद्र प्रसाद अग्रणी स्वतंत्रता सेनानियों में एक थे। राजेंद्र बाबू राष्ट्रपिता गांधीजी के साथ जीरादेई चंपारण से किसानों के हित में आंदोलन किया,वे खुद भी एक किसान थे।1934 में बिहार में भूकंप पीड़ितों के लिए जो उन्होंने सेवा और योगदान दिया वह बिहार के लोगों के लिए अविस्मरणीय रहा। इसके बाद अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचकर आलोक दूबे ने परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का को उनकी शहादत पर नमन किया।

उन्होंने कहा कि देश को लांश नायक की शहादत पर नाज है। भारत- पाकिस्तान युद्ध में अल्बर्ट एक्का ने बहादुरी के साथ पाकिस्तान को परास्त किया उन्हें याद करके उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है। इस मौके पर कांग्रेस नेता चैतू उरांव, महेन्द्र प्रसाद,राहुल गोसाईं,दिलीप सिंह,रीतेश कुमार, रोहित कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top