झारखंड जगुवार के जवान ट्रेनिंग के दौरान की आत्महत्या

पलामू | झारखंड जगुवार के जवान ने ट्रेनिंग के दौरान आत्महत्या कर ली. जवान अनीश वर्मा पिछले कुछ दिनों से पलामू के लेस्लीगंज स्थित जैप-8 के मुख्यालय में स्पेशल ट्रेनिंग कोर्स कर रहा था. बुधवार को जब अन्य जवान जब अनीश वर्मा को ट्रेनिंग के लिए उठाने गये तो उसका शव वहां संदिग्ध हालत में मिला. आनन-फानन में अनीश वर्मा के साथी जवान उसे एमएमसीएच ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद जैप 8 और पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.

घटना के बाद जवानों में आक्रोश है. जानकारी के मुताबिक, जवानों ने जैप 8 के मुख्यालय में तैनात एक डीएसपी पर अनीश वर्मा  को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. जवानों ने बताया कि डीएसपी ने कुछ दिनों पहले जवान को काफी प्रताड़ित किया था, जिसकी वजह से वह तनाव में था. घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गयी है. परिजन जमशेदपुर से पलामू के लिए रवाना हो गये हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top