ट्रेन में सो रही महिला पर टीटी ने कर दिया पेशाब

ट्रेन में सवार महिला के सिर पर एक व्यक्ति ने पेशाब कर दिया| हालांकि इस मामले में आरोपी आम यात्री नहीं बल्कि खुद ट्रेन में ड्यूटी कर रहा टीटी था | यह शर्मनाक घटना अमृतसर से कोलकाता जा रही अकाल तख्त एक्सप्रेस में घटी है और मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सामने आई है | जानकारी के अनुसार अमृतसर से कोलकाता जा रही अकाल तख्त ट्रेन में मौजूद टीटी ने एक महिला के सिर पर पेशाब कर दिया महिला के शोर मचाने पर उसके पति वहां मौजूद दूसरे यात्रियों ने टीटी को दबोच लिया और चारबाग स्टेशन पर जीआरपी को सौंप दिया इस घटना को अंजाम देने वाले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है बताया जाता है कि घटना के समय शराब के नशे में पूरी तरह से धुत था | अमृतसर के रहने वाले राजेश अपनी पत्नी के साथ ट्रेन में यात्रा कर रहे थे इस बीच रात 12:00 बजे सो रहे थे और राजेश की पत्नी पर पेशाब कर दिया था | शोर मचाने पर वहां मौजूद टीटी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी| इससे पहले भी ऐसी ही घटना अमेरिका एयरलाइंस के दिल्ली आने वाली फ्लाइट में हुई थी जब एक शराब के नशे में धुत यात्री ने अपनी बगल में बैठी यात्री के ऊपर पेशाब कर दिया था |

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top