झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 285 जूनियर इंजीनियर के लिए निकाली वैकेंसी

सिविल, विद्युत और मैकेनिकल विभाग में होनी है नियुक्तियां, 8 मार्च से करे आवेदन

रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएससीसी) की ओर से डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2021 का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। सात फरवरी से आयोग द्वारा आॅनलाइन आवेदन जमा लिया जायेगा। पूर्व में 23 जनवरी से आॅनलाइन आवेदन जमा होना था। जिसे अपरिहार्य कारणों से संशोधित कर दिया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 8 मार्च की मध्य रात्रि तक आॅनलाइन आवेदन जमा होगा। जबकि 10 मार्च की मध्य रात्रि तक परीक्षा शुल्क भुगतान किया जायेगा। फोटो व हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेने के लिए 13 मार्च की मध्यरात्रि तक लिंक उपलब्ध रहेगा। 14 से लेकर 16 मार्च की मध्य रात्रि तक अभ्यर्थियों को आॅनलाइन आवेदन पत्र में अभ्यर्थी का नाम, जन्म तिथि, ई-मेल आइडी व मोबाइल नंबर को छोड़कर किसी भी अशुद्ध प्रविष्टि को संशोधित करने के लिए लिंक उपलब्ध कराया जायेगा।
285 जूनियर इंजीनियरों की होनी है नियुक्ति
इस नियुक्ति प्रक्रिया के तहत 285 डिप्लोमा स्तरीय जूनियर इंजीनियरों (जेइ) की नियुक्ति होगी। इसमें सिविल के 188, विद्युत के 46 व यांत्रिक जूनियर इंजीनियर के 51 पद शामिल हैं। विज्ञापन में यह भी कहा गया है कि अधियाची विभाग के अनुरोध पर रिक्ति संशोधित की जा सकती है। वहीं अन्य विभागों की अधियाचनाओं को भी इस विज्ञापन में शामिल किया जा सकता है और रिक्तियों की संख्या घट-बढ़ सकती है।

हर गलत उत्तर के लिए एक अंक कटेगा
विज्ञापन के अनुसार परीक्षा एक चरण (मुख्य परीक्षा) में ली जायेगी। आयोग द्वारा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में ली जायेगी। परीक्षा में दो पेपर रहेंगे। प्रत्येक पेपर में दो घंटे का समय तय है। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ व बहुविकल्पीय उत्तर युक्त होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए तीन अंक मिलेंगे। जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक कटेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top