रांची-बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस का विस्तार होगा लखनऊ तक

रांची। रेलवे ने झारखंड की राजधानी रांची को यूपी की राजधानी लखनऊ से जोड़ने के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने की तैयारी है। वर्तमान में रांची से लखनऊ के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं है होने से लोगों को पहले कानपुर जाना पड़ता है। फिर वहां से दूसरी ट्रेन से लखनऊजाना पड़ता है। इसलिए, रांची रेल डिवीजन ने रांची से लखनऊ के लिए सीधी ट्रेन सेवा देने का फैसला किया है। रांची से बनारस जानेवाली रांची-बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस को अब लखनऊ तक विस्तार दिया जाएगा। इसके लिए रांची रेल डिवीजन और दक्षिण-पूर्व रेलवे मुख्यालय की सहमति मिल गई है। रेल मंत्रालय से हरी झंडी मिलते ही यह सेवा शुरू कर दी जाएगी। रेलवे सूत्रों के अनुसार इससे पहले रांची रेल डिवीजन ने रांची से लखनऊ तक के लिए ट्रॉयल बेसिस पर एसी ट्रेन सेवा शुरू की थी, जो फेल हो गई थी। यात्रियों की कमी के कारण रेलवे को लखनऊ तक एसी ट्रेन को बंद करना पड़ा। इसके बाद रेलवे ने रांची-बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को ही लखनऊ तक विस्तार देने के लिए सहमति बनाई और रेल मंत्रालय को प्रस्ताव भेज दिया।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top