12वें केंद्रीय महाधिवेशन की तैयारी में जुटा झामुमो, 3 हजार प्रतिनिधि होंगे शामिल

रांची : झामुमो का 12वां महाधिवेशन 18 दिसंबर को हरमू स्थित सोहराय भवन में होगा.

केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने बताया कि इस बार कोविड नियमों को ध्यान में रखते हुए एक दिवसीय महाधिवेशन बुलाया गया है, जो सिर्फ 25 प्रतिशत प्रतिनिधियों के साथ आयोजित होगा.

भगवान बिरसा मुंडा समेत झारखंड के शहीदों के नाम से शहर में 50 से ज्यादा तोरण द्वार बनाये जायेंगे. पहले पार्टी का केंद्रीय महाधिवेशन तीन दिवसीय होता रहा है. इसमें तीन हजार प्रतिनिधि शामिल होते थे. इस बार कोविड नियमों को ध्यान में रखते हुए महाधिवेशन की तैयारी की जा रही है.

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *