मेडिकल आॅफिसर की नियमित नियुक्ति के लिए जेपीएससी ने निकाला विज्ञापन

मेडिकल कॉलेजों में होगी संविदा पर प्राध्यापक और सह प्राध्यापक की नियुक्ति

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की ओर से मेडिकल आॅफिसर नियुक्ति का विज्ञापन निकाला गया है। विभाग की ओर से मूलकोटि पदों में नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकला है। इच्छुक और योग्यताधारी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आयोग की वेबसाइट के माध्यम से आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आॅनलाइन आवेदन 11 जनवरी से शुरू होगा जो 9 फरवरी तक किया जा सकेगा। वहीं परीक्षा शुल्क का भुगतान 10 फरवरी तक होगा। भरे हुए आवेदन की हार्ड कॉपी 18 फरवरी तक जमा किया जा सकेगा।

मेडिकल कॉलेजों में होगी प्राध्यापक और सह प्राध्यापक की नियुक्ति
हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज,पलामू, फूलो जानो मेडिकल कॉलेज, दुमका, शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज,धनबाद और जमशेदपुर स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज के लिए प्राध्यापक और सह प्राध्यापक की संविदा पर नियुक्ति की जायेगी। इसके लिए 15 जनवरी से साक्षात्कार के आधार पर कैंडिडेट का सेलेक्शन शुरू होगा। इसमें प्राध्यापक के 66 और सह प्राध्यापक के लिए 70 सीट हैं। प्राध्यापक के लिए 21 जबकि सह प्राध्यापक के 14 पद अनारक्षित वर्ग के हैं। बाकी सीट रिजर्व कैटेगरी वालों के लिए तय हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राध्यापकों और सह प्राध्यापक की नियुक्ति 2 साल के लिए होगा। दो साल तक संतोषजनक सेवा की समीक्षा के बाद और अगले दो सालों तक सेवा विस्तार दिया जा सकता है। यह नियुक्ति पूरी तरह से औपबंधिक होगी। इस आधार पर रेगुलर नियुक्ति का दावा भविष्य में नहीं किया जा सकेगा। जिस मेडिकल कॉलेज के लिए योग्य कैंडिडेट की नियुक्ति होगी, उसे वहीं सेवा देनी होगी। मेडिकल कॉलेज बदलने की परमिशन नहीं होगी।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top