नहीं रहे कारगिल योद्धा कर्नल बापू प्रसाद

गांडीव रिपोर्टर:
रांची। भारतीय सेना के प्रतिष्ठित अधिकारी और कारगिल युद्ध के योद्धा 73 वर्षीय कर्नल बापू प्रसाद नहीं रहे। इलाज के दौरान आज शनिवार को रांची के राज अस्पताल में उन्होंने अंतिम साँसें ली। उनके दामाद साइबर एक्सपर्ट मेजर विनीत कुमार ने बताया कि कल रविवार को सुबह आठ बजे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा।

bapu prasad

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (41st batch) के पूर्व छात्र, कर्नल प्रसाद के महत्वपूर्ण योगदानों में कारगिल युद्ध में उनकी भागीदारी शामिल है, जहां उनकी विशेषज्ञता और बहादुरी अमूल्य थी। उनको 1972 में सेना में कमीशन 173 Field यूनिट में दिया गया था जिसमें असाधारण समर्पण के साथ उन्होंने देश की सेवा की। उन्होंने दीपाटोली स्थित 23 आर्टी ब्रिगेड के डिप्टी कमांडर का पद संभाला, जो 23 इन्फैंट्री डिवीजन का हिस्सा था। उन्होंने 92 मीडियम आर्टिलरी के कमांडिंग ऑफिसर के रूप में अपनी यूनिट का उत्कृष्ट नेतृत्व किया।

bapu prasad

अपने पूरे करियर के दौरान, उन्होंने सैन्य सेवा के उच्चतम मानकों का उदाहरण पेश किया, देश की रक्षा में योगदान दिया और सम्मान, साहस और प्रतिबद्धता की मिसाल क़ायम की।राष्ट्र सेवा की एक उल्लेखनीय विरासत छोड़कर कर्नल बापू प्रसाद ने आज रांची में अंतिम साँसें ली। कल रविवार को सुबह 9 बजे हरमू मुक्तिधाम में पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top