कोल्हान विश्वविद्यालय की आज से होने वाली परीक्षाएं स्थगित, कक्षाएं रद्द

कार्यालय के कामकाज के लिए 50 फीसदी कर्मचारियों की उपस्थिति का प्रावधान

चाईबासा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए जारी नई गाइडलाइन के आधार पर कोल्हान विश्वविद्यालय ने नई अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें राज्य सरकार के निदेर्शों का हवाला देते हुए सभी आॅफलाइन कक्षाएं तथा परीक्षाएं तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दी गई है। विश्वविद्यालय में आज से परीक्षाएं प्रारंभ होने जा रही थीं। इसके अलावा विश्वविद्यालय से लेकर कॉलेजों तक में कार्यालय संबंधी कामकाज के संचालन के लिए 50 फीसदी कर्मचारियों की उपस्थिति का प्रावधान किया गया है। विश्वविद्यालय अथवा कॉलेज परिसर में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. जयंत शेखर की ओर से जारी की गई अधिसूचना में कहा गया है कि गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग झारखंड सरकार के आदेश के आलोक में नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए आगामी 4 से 15 जनवरी तक विश्वविद्यालय मुख्यालय एवं अधीनस्थ सभी महाविद्यालयों के शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कार्य राज्य सरकार की गाइडलाइन की कंडिका 3, 4 तथा 10 में दिए गए निदेर्शों एवं कोविड से सुरक्षा के लिए सभी दिशा-निदेर्शों का अनुपालन करते हुए संपादित होंगे। सभी शैक्षणिक संस्थान स्कूल, कॉलेज, कोचिंग में आॅफ लाइन कक्षाएं बंद की जा रही हैं। इस दौरान डिजिटल कंटेंट अथवा आॅनलाइन पठन-पाठन विद्यार्थियों को उपलब्ध कराया जाएगा। सभी आॅफ लाइन परीक्षाएं स्थगित की जा रही हैं। प्रशासनिक कार्यों का संचालन 50 फीसदी कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ करने की अनुमति प्रदान की गई है।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *