जमीन कारोबारी अनिल यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर

रांची | जमीन कारोबारी अनिल कुमार उर्फ कल्लू यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुनील यादव ने आज शनिवार को कोर्ट सरेंडर कर दिया है. सुनील यादव ने नाटकीय ढंग से कोर्ट में सरेंडर किया. गौरतलब है कि बीते तीन मार्च को टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के आरा गेट के पास स्थित एक हार्डवेयर दुकान में कल्लू यादव बैठा हुआ था. उसी दौरान शूटर अभिषेक उसके पास गया और कल्लू यादव पर गोली चला दी. घायल कल्लू यादव को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी.  पुलिस के मुताबिक, जमीन विवाद में कल्लू यादव की हत्या करवायी गयी थी. उसकी हत्या के लिए सुपारी के तौर पर एक मोटी रकम का भुगतान किया गया था. कल्लू यादव की हत्या बिहार स्थित फुलवारी शरीफ के रहने वाले अपराधी अभिषेक कुमार पासवान उर्फ छोटू ने की थी. छोटू को इसके लिए तीन लाख रुपये मिले थे. टेक्निकल सेल की मदद से शूटर अभिषेक को हजारीबाग से गिरफ्तार किया गया था. जमीन विवाद की वजह से सुनील यादव ने कल्लू यादव की हत्या की साजिश रची थी.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top