2 किलो अफीम के साथ तीन गिरफ्तार

बुंडू अनुमंडल के दशम फॉल थाना क्षेत्र के लोआहातु में बीते रात पुलिस ने डीएसपी अजय कुमार के नेतृत्व में अवैध अफीम के साथ 3 लोगों की गिरफ्तारी की है. यह तीनों गांव के समीप अफीम बेचने के फिराक में निकले हुए थे. पुलिस द्वारा की जा रही चेकिंग में इन लोगों पर संदेह होने पर बाइक से जा रहे लोगों को रोका गया और तलाशी ली गई तो इन लोगों के पाल से 2 किलो अफीम पाया गया. ये तीनों लोआहातु गांव के बड़ेदा तथा आड़ाडीह का निवासी है. यह तीनों व्यक्ति चतरा जिले के कृष्ण कुमार सिंह को अफीम की बिक्री के लिए रांची जा रहे थे.

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *