झारखंड में शराब की मिनी फैक्ट्री : भारी मात्रा में मिला नकली शराब

लोहरदगा | झारखंड के लोहरदगा जिले में नकली शराब के एक बड़े कारोबार का खुलासा हुआ है। उत्पाद विभाग रांची और लोहरदगा की टीम ने कुडू थाना क्षेत्र के बरहनिया में नकली शराब की मिनी फैक्ट्री का खुलासा किया है। लोहरदगा के कुडू थाना प्रभारी के सहयोग से उत्पाद विभाग की टीम ने मिनी फैक्ट्री से कुल 71 पेटी जिसमें कुल 640 सीटर अंग्रेजी शराब को जप्त किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत पांच लाख रुपए बताई जा रही है। इस मामले में एक आरोपी अमर गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक आरोपी अंकित गुप्ता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। उत्पाद अधीक्षक अनिल शर्मा का कहना है कि मामले को लेकर कार्रवाई की गई है। इस अपराध में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। महत्वपूर्ण बात यह है कि रांची उत्पाद विभाग की टीम ने मामले में अमर गुप्ता को पकड़ने के बाद लोहरदगा उत्पाद विभाग को मामले की सूचना दी, जिसके बाद दो टीम बनाकर कुडू के बरहनिया में छापेमारी की गई। छापेमारी के बाद उत्पाद विभाग को पता चला कि अरुणाचल प्रदेश में निर्मित किंग्स हॉर्स ब्रांड की शराब को बाटलिंग करते हुए विभिन्न प्रकार के नकली ब्रांड का शराब बनाकर बाजार में बेचा जा रहा था। कहा जा रहा है कि उत्पाद आयुक्त को मिली सूचना के बाद उत्पाद विभाग रांची ने लोहरदगा उत्पाद विभाग के साथ मिलकर कुडू बाजारटांड़ में छापेमारी करते हुए नकली शराब के मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। मिनी फैक्ट्री से उत्पाद विभाग को 227 बोतल शराब की खाली बोतल, विभिन्न प्रकार के खाली बोतल, अलग-अलग ब्रांड के रैपर बरामद किया गया है। यहां पर आरएस,बिसेवन, मेकडेवेल और अन्य ब्रांड की शराब बनाकर कुडू और आसपास के होटलों में आपूर्ति की जा रही थी। उत्पाद दरोगा प्रदीप करमाली के नेतृत्व में टीम द्वारा एक साथ बाजार टाड के पीछे बरहनीया के एक घर में छापेमारी की गई, जहां से कार्टून में भरे किंग्स हॉर्स नामक ब्रांड की शराब को बरामद किया। इस छापेमारी में ब्लैक हॉर्स की 68 बोतल, आर एस ब्रांड की 59 बोतल, मैकडोवल की 28 बोतल और अन्य 72 बोतल शराब बरामद किया गया। बता दे कि निर्मित शराब को बिहार और कुडू के आसपास भेजने की तैयारी थी।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *