डिबरा के बहाने माईका का हो रहा था अवैध उत्खनन, जेसीबी और ट्रक जप्त

कोडरमा | वन विभाग के अधिकारियों और कर्मियों की मिलीभगत से कोडरमा थाना अंतर्गत वन्य प्राणी आश्रयणी में लंबे समय से डिबरा के नाम पर माइका का अवैध उत्खनन चल रहा था, मामला प्रकाश में आया तो वन विभाग ने बुधवार को कार्रवाई की और वन्य प्राणी आश्रयणी स्थित लोमचांची (चितरपुर) जंगल से जेसीबी और ट्रक जब्त किया उस इलाके में बड़े पैमाने पर माईका को निकालने के लिए खदान बना लिए गए थे और भारी मात्रा में माईका का उत्खनन कर स्थानीय माइका पाउडर और माईका पेपर प्लांट में बेचा जा रहा था.

जानकारी के अनुसार अवैध खनन की सूचना राज्य सरकार के साथ ही आला अधिकारियों को दी गई और तब बुधवार को वन्य प्राणी आश्रयणी के डीएफओ अवनीश चौधरी के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान काफी संख्या में अवैध खनन में लिप्त वाहनों को जब्त किया गया पर एक भी व्यक्ति गिरफ्त में नहीं आ सका यह भी जानकारी है कि छापेमारी के पहले इस कार्य में लगे लोगों को इसकी सूचना मिल गई थी जिसके कारण सभी व्यक्ति वहां से फरार हो गए थे. हालांकि इस बड़ी कार्रवाई, वाहनों की जप्ती के बाद अवैध खनन में लिप्त लोगों में दहशत है.

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top