ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

गिरिडीह। गिरिडीह- कोडरमा सवारी ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बुधवार की सुबह पटरी पर शव देखा और फिर इसकी सूचना मुफ्फसिल थाना पुलिस को दिया। पुलिस घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुट गई। मृतक की पहचान गिरिडीह कॉलेज रोड निवासी नंदू राय के रूप में हुई है। नंदू राय कॉलेज के बाहर झोपड़ी बनाकर रहता था। वह मंगलवार शाम से ही घर से गायब था। देर रात तक घर नहीं लौटा। दूसरे दिन सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top